डॉक्टर्स डे पर आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज की नव नियुक्त प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े का स्वागत, नर्सिंग कर्मचारियों ने उठाए लंबित वेतन और स्टाफ की कमी के मुद्दे

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को राजस्थान नर्सेंज यूनियन एवं कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने राजमाता विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज की नव नियुक्त प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में हुआ, जिसमें चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं भी दी गईं।

राजस्थान नर्सेंज यूनियन के जिला संयोजक अमित व्यास ने बताया कि स्वागत समारोह के दौरान प्रिंसिपल डॉ. गंगराड़े के समक्ष अस्पताल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे गए। प्रतिनिधिमंडल ने राजमेस के अंतर्गत कार्यरत 83 नर्सिंग कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने तथा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग की।

इस पर प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही महात्मा गांधी अस्पताल का दौरा करेंगी और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि सभी लोग मिलकर इस संस्थान को और भी ऊंचाईयो पर लेकर जाएं ।

कार्यक्रम में यूनियन के प्रवक्ता गिरिराज लड्ढा, अनीता चौधरी, ललित जीनगर, करण सिंह, विनोद सोनी, पवन सिंघल, नवनीत शर्मा, अंकित काबरा, घनश्याम शर्मा, अरविंद सनाढ्य, कपिल जोशी, शंकर सोमानी, उदयराम धूमस, कुलदीप आर्य, हिमांशु शर्मा, निखिल विश्नोई, मेना धाकर, प्रीति चतुर्वेदी, रजिया बानो, अनीता खटीक, पिंकी खटीक, मितवा भोला, ममता बंडेला, निर्मला चौधरी, प्रेम बैरवा, प्रभु धोबी सहित अस्पताल के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और कर्मचारियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

खबर को शेयर करे :-