पृथ्वी दिवस पर पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों पर पानी के परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी डाला।

प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि विद्यालय में संचालित करुणा क्लब के प्रभारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों को अपने घरों की छतों एवं आसपास के पेड़ों पर परिंडे बांधने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सिंह ने ओजोन परत के क्षरण के कारणों एवं उसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे बचाने के उपाय बताए। वहीं विज्ञान शिक्षिका सपना बलाई ने ध्वनि, वायु एवं जल प्रदूषण के बढ़ते खतरे पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर बैनाथ बेरवा, चंद्रप्रकाश मौर्य, सुनीता मीणा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड