भीलवाड़ा। आज विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों में बाल वाटिका एवं प्राथमिक कक्षाओं के अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने के लिए कम्युनिटी कनेक्ट के अंतर्गत बाल मेला आयोजित हुआ जिसमें बच्चों ने अपनी सृजनात्मक, बौद्धिक, ज्ञानात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न प्रकार के खेलों और शैक्षणिक स्टॉल्स लगाए। बच्चों की इस रचनात्मकता को देखने के लिए बच्चों की माताओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद प्रतिनिधि श्री थान सिंह जी, प्रधानाचार्य कृष्णावतों की खेड़ी श्री राजेंद्र विजयवर्गीय और श्री दिनेश जैन उपस्थित रहे।
विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयासों से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। दीपावली का त्यौहार होने से विद्यार्थियों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर की साफ सफाई एवं सजावट की गई तथा प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों द्वारा रामलीला का सुंदर मंचन भी किया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
अंत में संस्था प्रधान द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
