भीलवाड़ा। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर, भीलवाड़ा में आज दिनांक 30.09.2026 को कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिलीप कुमार शर्मा (वित्तीय साक्षरता समन्वयक ,बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक )ने छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्होंने बचत, बैंकिंग, बजट बनाना, सुकन्या समृद्धि योजना, जन-धन खाता, एजुकेशन लोन तथा डिजिटल लेन-देन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को OTP, UPI फ्रॉड और अनजान लिंक्स से बचने के उपाय भी समझाए। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक, बापू नगर शाखा की कैशियर सुगना वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्राओं को बैंकिंग प्रक्रिया की प्रायोगिक जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय की (350) छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को वित्तीय सुरक्षित लेन-देन की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आर्थिक रूप से साक्षर बेटी ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा जेठिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता श्री मुकेश मंडोवरा एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
अंत में संस्था प्रधान द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
