पंचायत समिति सुवाणा की मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया जारी

पंचायत समिति सुवाणा की मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया जारी
खबर को शेयर करे :-


भीलवाड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) जसमीत सिंह संधू के निर्देशों की पालना में पंचायत समिति क्षेत्र सुवाणा के समस्त मतदाताओं के लिए मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण की प्रक्रिया जारी है।

पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव हेतु पंचायत समिति सुवाणा की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी 2026 को किया जा चुका है। अंतिम प्रकाशन के उपरांत निर्वाचक नामावली को निरंतर अद्यतन (अपडेट) करने के क्रम में नाम जोड़ने, संशोधन कराने, स्थानांतरित करने अथवा हटाने के लिए प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के पश्चात पूरक-2 तैयार की जानी है।

राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम के तहत निर्वाचन की लोक सूचना जारी होने की तिथि से 10 दिवस पूर्व तक दावे एवं आपत्तियां (आवेदन) स्वीकार किए जाएंगे। इस अवधि में सुवाणा पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों की मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन से संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे।

क्षेत्र के नागरिक अपने संबंधित वार्ड के प्रगणक से संपर्क कर पंचायत समिति सुवाणा की पंचायत वार्ड मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करा सकते हैं। पंचायत समिति सुवाणा क्षेत्र में निवास करने वाले ऐसे सभी व्यक्ति, जिन्होंने 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए पात्र हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड