खेलकूद, रक्तदान, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों से गूंजेगा महोत्सव
भीलवाड़ा।
श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महेश नवमी महोत्सव 2026 के 17 दिवसीय कार्यक्रमों की रंगीन स्मारिका का भव्य विमोचन किया गया। समारोह में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती तथा सभा अध्यक्ष केदार गगरानी मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व महोत्सव संयोजक अतुल राठी ने किया।
मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के तहत 7 जून से 23 जून तक धार्मिक, सामाजिक, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। स्मारिका में भगवान महेश के महाभिषेक, चारभुजानाथ के छप्पन भोग, भव्य शोभायात्रा, स्नेहभोज और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी शामिल की गई है।
महोत्सव के दौरान क्रिकेट, महिला क्रिकेट, कबड्डी, जुम्बा, रचनात्मक प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर जैसे आयोजन भी होंगे। आयोजन समिति के अनुसार सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए चार स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
सह संयोजक सुरेश बिड़ला, केजी राठी और अर्चित मूंदड़ा ने बताया कि महोत्सव में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में प्रहलाद लढ़ा, ओम नरानीवाल, सुरेश कचोलिया, रमेश राठी, रतनलाल मंडोवरा, सुशील मरोटिया, राजेंद्र पोरवाल, कृष्ण गोपाल जागेटिया, केदार जागेटिया, अभिजीत सारडा, प्रहलाद नुवाल, महावीर समदानी, दिनेश पेडीवाल, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी, सुरेश आगाल, सुरेश पोरवाल और अंकित लाखोटिया सहित विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
