राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, 45 राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मानित

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर चयनित 45 छात्र-खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत एवं विद्यालय स्टाफ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर तक स्थान बनाया है। खिलाड़ियों के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

समारोह में प्रधानाचार्य अंकिता उपाध्याय, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक भागचंद जैन, राकेश माली, शारीरिक शिक्षक ज्योति खटीक, स्वाति गर्ग, विक्रम चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, खिलाड़ी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड