दीपावली पर ‘एक दीया गौ माता के नाम’ जलाने का विधायक कोठारी ने किया आह्वान

खबर को शेयर करे :-

भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच-उपसरपंच का अभिनंदन, लक्ष्मी पूजन पाठे का विमोचन कर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर किया वितरण

भीलवाड़ा, 3 नवंबर। दीपोत्सव के अवसर पर गौ माता के सम्मान, संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत शहर में जनजागरण किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने नागरिकों से दीपावली पर ‘एक दीया गौ माता के नाम’ प्रज्वलित करने का आह्वान किया।

विधायक कोठारी ने अपने कार्यालय में भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का सद् साहित्य भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन किया और उपस्थित नागरिकों को वितरित किया।

कोठारी ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों के प्रति आस्था प्रकट करने का अवसर है। अयोध्या धाम से श्री रामलला के पावन संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से गौ माता के सम्मान में एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देते हुए स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करनी चाहिए। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। गौ माता की सेवा, रक्षा और सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को गौ सेवा का संकल्प लेकर दीपोत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने सभी परिवारों के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना भी की।

इस अवसर पर विचार परिवार के रविंद्र जाजू, कैलाश सोमानी, भाजपा नेता भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर वी.पी. सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र पाल सिंह सुरास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी हुआ लक्ष्मी पूजन पाठे का वितरण

अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन एवं वितरण किया गया।

अभियान के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, महामंडलेश्वर बाबू गिरी जी महाराज, विधायक अशोक कुमार कोठारी, जिला संत श्री लाल जी महाराज, संभाग प्रभारी नंदलाल साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के सानिध्य में लक्ष्मी पूजन पाठों का वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में खड़ेश्वर धाम पर बापू तेज सिंह पुरावत के सानिध्य में गजराज सिंह, मोडू राम गायक, खेमाराम देवासी, किशन सिंह, रामेश्वर दास एवं राकेश गोस्वामी की मौजूदगी में लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए गए।

हाथी भाटा आश्रम में महंत संत दास जी महाराज के सानिध्य में पाठों का वितरण हुआ। वहीं रीको क्षेत्र तृतीय फेज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी मुरारी पांडे के सानिध्य में मीडिया प्रभारी गोविंद पुरोहित सहित श्यामलाल, जमुना दास, कालू लाल, कृष्ण गोपाल दवे, कृष्ण कुमार, धोलू राम, सांवरमल, राजेश, कमला, रेखा, लीलाराम एवं भूराराम की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए गए।

आजाद नगर स्थित सगस जी महाराज के स्थान पर पार्षद प्रतिनिधि बादल सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश जाट, दीपेंद्र सिंह, पराक्रम सिंह, शेर सिंह, सूरज जाट, विनोद जाट, बद्रीलाल, अंकित शर्मा, सोनू सोनी एवं किशन लाल ने श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए और दीपावली पर गौ माता के नाम एक दीपक जलाने का आह्वान किया।

अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि दीपावली पर अपने घरों में गौ माता के सम्मान में एक दीपक अवश्य जलाएं तथा गौ सेवा, गौ संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड