श्री चारभुजानाथ, महामृत्युंजय महादेव एवं हठीले हनुमान मंदिर, संतोष कॉलोनी में होगा भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर धर्म एवं भक्ति की सरिता प्रवाहित करने के उद्देश्य से श्री चारभुजानाथ, महामृत्युंजय महादेव एवं हठीले हनुमान मंदिर, संतोष कॉलोनी, अक्षरम रिसोर्ट रोड, भीलवाड़ा में भव्य संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन 24 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी मनोज व्यास ने बताया कि श्रीराम कथा महोत्सव के तहत परम पूज्य पं. देवकिशन जी शास्त्री के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, सेवा एवं धर्म के संदेशों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

समिति अध्यक्ष गोविंद पारीक ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आज 24 सितंबर, गुरुवार को प्रातः 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा पंचमुखी बालाजी मंदिर, पानी की टंकी वाले स्थान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री हठीले हनुमानजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समिति सचिव तेजेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के इस पावन अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी। समिति सचिव तेजेंद्र सिंह शक्तावत ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से 24 सितंबर से 03 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में सपरिवार उपस्थित होकर संगीतमय श्रीराम कथा का श्रवण करने एवं धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड