फुलिया कला दरगाह उर्स में प्रतिभाओं का सम्मान, 17 होनहारों को किया गया सम्मानित

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा/फुलिया कला। हजरत विलायत अली शाह दरगाह फुलिया कला के सालाना 34वें उर्स के मुबारक अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 17 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर एवं राजस्थान नर्सेज यूनियन के संयोजक नूर मोहम्मद खान कायमखानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को “नर्सेज न्यूज़24” के माध्यम से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दरगाह कमेटी के सदर हकीम मोहम्मद नीलगर ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नूर मोहम्मद खान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को न केवल काबिल बनाती है, बल्कि उसके व्यक्तित्व का निर्माण भी करती है और समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाती है।

समारोह में 12वीं कक्षा कला वर्ग में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अफरोज बानू उस्ता (पिता तय्यब अली), विज्ञान वर्ग में 82.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अरमान खान (पिता मरहूम उस्मान गनी) एवं मेहविश खान (पिता नूर मोहम्मद खान) ने 80.80 प्रतिशत अंक हासिल कर समाज का नाम रोशन किया।

खेल क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिसमें नेशनल हॉकी में गोल्ड मेडल विजेता एजाज बिसायती तथा स्टेट हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल विजेता समीर नीलगर और परवेज मंसूरी शामिल रहे। इसके साथ ही फूलिया के समाजसेवी वार्ड पंच गणेश सोनी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मदीना मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मेराज आलम नूरी, आस्ताना फाउंडर तस्वीर आलम, दरगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष शकूर मोहम्मद मंसूरी, सेक्रेटरी शहाबुद्दीन उस्ता सहित यूनुस उस्ता, साहिल देशवाली, साहिल मंसूरी (फोटोग्राफर) उपस्थित रहे। मंच संचालन अमजद मंसूरी, नौशाद मंसूरी, इमरान मंसूरी, रशीद कायमखानी एवं शाहिद कायमखानी ने किया।

समारोह के साथ ही दो दिवसीय उर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड