उमंग-7 अभियान के तहत 4 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। राजस्थान पुलिस द्वारा बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे उमंग-7 अभियान के तहत टंकी के बालाजी मंदिर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया।

मुक्त कराए गए बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव ने बच्चों की परिस्थितियों का अवलोकन कर उन्हें अस्थायी आश्रय प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद बच्चों को संरक्षण एवं देखभाल के लिए एवरेस्ट शेल्टर होम में रखा गया।

अभियान के तहत कार्रवाई में मानव तस्करी विरोधी इकाई के उप निरीक्षक ओम प्रकाश सैन, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर सिंह, कांस्टेबल किशन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

वहीं जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज पटीहार के निर्देशन में चाइल्ड लाइन 1098 के परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया, सुपरवाइजर आनंद कुमार सुमनारिया, नवाचार संस्थान के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह तोमर एवं रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने बताया कि उमंग-7 अभियान का उद्देश्य बच्चों को भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं शोषण जैसी परिस्थितियों से मुक्त कर उन्हें शिक्षा, संरक्षण और बेहतर भविष्य से जोड़ना है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं बचाव कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड