राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्ति पर जताई खुशी
चित्तौड़गढ़ – राजेन्द्र खटीक । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में मोहसीन खान को संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) नियुक्त किए जाने पर न्यू क्लॉथ मार्केट व्यापार मंडल एवं व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
व्यापारी अंतिम कुमार जैन एवं अजय कुमार लोठ ने बताया कि सुभाष चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में मोहसीन खान का मेवाड़ी पगड़ी, फूलमाला, उपरना एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।
भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक सरोकार निभाते हुए व्यापार मंडल एवं उपस्थित लोगों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिण्डे भी बांधे गए। व्यापारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है।
इस अवसर पर अंतिम कुमार जैन, परसराम टेलर, रमेश कुमार जेठानी, उस्मान छीपा, अजय लोठ, इम्तियाज हुसैन लौहार, निसार छीपा, इकबाल अब्बासी, अहसान मेव, मोहम्मद शकील, नवीन जेठानी, चंद्रशेखर राठौड़, मनीष, पवन, मोहम्मद सलीम, रईस पठान, जमील अहमद, अमजद लाला, रणजीत, सचिन, योगेश, विक्की, पिंटू, पुष्पा, इमरान छीपा, बरकत मंसूरी, अनवर चाचा, जब्बार, सलीम नेता, नूर उस्ताद, मोहम्मद रफीक, सिद्दीक छीपा, नाना सालवी, शुभम खटीक, युसुफ मोची, आरिफ, शंकर माली, राजू माली, नरेन्द्र, अबरार कुरेशी, हारून छीपा, रमेश, कैलाश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मोहसीन खान ने सभी व्यापारियों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
