भीषण गर्मी में राहत: उपभोक्ता कल्याण समिति और अग्रवाल महिला मंडल ने रेलवे स्टेशन पर 51 लीटर आमरस का किया निःशुल्क वितरण

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान एवं मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर में 51 लीटर शीतल आमरस का निःशुल्क वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों ने आमरस का सेवन कर राहत महसूस की।

कार्यक्रम का आयोजन उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू तथा मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। पदाधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर आमरस वितरण में सहयोग किया।

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों एवं आमजन की सुविधा के लिए यह सेवा अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कल्याण समिति पिछले 26 वर्षों से जनहित एवं सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस अभियान में मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राजेंद्र कचौलिया, अल्पना कचौलिया, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा कंवर गौड़, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा, प्रदेश सहसचिव एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, अनुरेखा कुदाल, सुरेश कुदाल तथा कार्यकर्ता आदित्य चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल की ओर से निशा अग्रवाल, रेणू अग्रवाल, मैना अग्रवाल, मोना अग्रवाल, रानू अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, रितु निमोदिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी आमरस वितरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर राहत और सहयोग मिल सके।

खबर को शेयर करे :-