सेशन कोर्ट के पास अधिकृत डाक बुकिंग काउंटर शुरू, अधिवक्ताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

खबर को शेयर करे :-

जिला न्यायाधीश अभय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने किया उद्घाटन

भीलवाड़ा, 13 अगस्त। सेशन कोर्ट एवं अधिवक्ता चैंबर क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग में भारतीय डाक विभाग के अधिकृत डाक बुकिंग काउंटर का शुभारंभ किया गया। काउंटर का उद्घाटन जिला न्यायाधीश अभय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा के अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेदसिंह राठौड़ ने किया।

न्यायालय परिसर के नजदीक डाक बुकिंग की सुविधा शुरू होने से अधिवक्ताओं को अब महत्वपूर्ण न्यायालयीन दस्तावेज, नोटिस, जवाब और कानूनी पत्राचार भेजने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनके समय की बचत होगी और न्यायालयीन कार्यों के बीच डाक बुकिंग की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

भारतीय डाक के अधिकृत सिस्टम से होगी बुकिंगयह काउंटर भारतीय डाक विभाग, भीलवाड़ा हेड पोस्ट ऑफिस के अधिकृत फ्रेंचाइजी पार्टनर मॉडल के तहत संचालित होगा। यहां डाक की बुकिंग भारतीय डाक विभाग के अधिकृत पोर्टल एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी तथा प्रत्येक बुकिंग की अधिकृत रसीद उपलब्ध कराई जाएगी।

काउंटर पर Speed Post, Registered Post और Parcel Services सहित भारतीय डाक के अधिकृत सिस्टम में उपलब्ध अनुमत सेवाएं मिलेंगी। बुक की गई डाक निर्धारित प्रक्रिया के तहत भीलवाड़ा हेड पोस्ट ऑफिस भेजी जाएगी। इसके बाद डिस्पैच, डिलीवरी, ट्रैकिंग एवं जहां लागू हो वहां Proof of Delivery (POD) की व्यवस्था भारतीय डाक विभाग द्वारा की जाएगी।

दोपहर 3:30 बजे तक बुकिंग पर उसी दिन डिस्पैचकाउंटर पर दोपहर 3:30 बजे तक प्राप्त होने वाली डाक को उसी दिन हेड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आगे भेजने की व्यवस्था रहेगी। वहीं, 3:30 बजे के बाद प्राप्त डाक अगले कार्य दिवस में भेजी जाएगी।

अधिवक्ताओं की मांग का परिणामजिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों सांसद एवं डाक विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर न्यायालय परिसर के पास डाक बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। इसके बाद अब अधिकृत डाक बुकिंग काउंटर शुरू होने से अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हुआ है।

इस व्यवस्था को शुरू करवाने में एडवोकेट अजय नौलखा एवं नौलखा परिवार का भी सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं एवं गणमान्यजनों ने इस पहल के लिए नौलखा परिवार सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।

एडवोकेट अजय नौलखा ने कहा कि न्यायालय परिसर के पास डाक बुकिंग सुविधा मिलने से अधिवक्ताओं को अपने न्यायालयीन कार्य के बीच डाक बुक कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा अधिवक्ताओं के अलावा पक्षकारों, अन्य पेशेवरों, व्यवसायियों और आमजन के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर भांभी, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सहसचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, हेमेंद्र शर्मा, पंकज पंचोली, राजेंद्र कचोलिया, अजय नौलखा, राघवेंद्र व्यास, गोपाल सोनी, ओम तेली, पीरु सिंह गौड़, वंदना आमेटा, आनंद शर्मा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कहां मिलेगी सुविधा: फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग, गली नंबर 4, गेट नंबर 2 के पास, सेशन कोर्ट रोड, भीलवाड़ा।

बुकिंग कट-ऑफ:- 3:30 बजे तक: उसी दिन डिस्पैच- 3:30 बजे बाद: अगले कार्य दिवस में डिस्पैच

खबर को शेयर करे :-