भीलवाड़ा। अंसल सुशांत सिटी परिसर स्थित शिव मंदिर में महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन एवं नृत्य प्रस्तुत किए।
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका सीमा पारीक ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन महोत्सव के माध्यम से भगवान शिव की भक्ति के साथ प्रकृति की हरियाली और मानसून का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव के भजनों पर नृत्य किया और उत्साहपूर्वक धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर सीमा पारीक, किस्मत, किरण कंवर, मनभर कंवर, रेखा कंवर, समज कंवर, संपद पाराशर, अनुराधा, चंचल, मेना, खुशी, सुनीता, बीना कंवर, नंदनी कंवर, आशा, स्नेहलता पारीक, सुमन कंवर, पुष्मिता राठौड़, दीपा, पूजा प्रजापत, अंजली, आस्था पारीक, गर्विता पारीक सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।
