सहस्त्रलिंग महादेव मंदिर में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा।कोठी फील्ड स्थित सहस्त्रलिंग महादेव मंदिर में भोले के भक्तों एवं श्रीनाथजी भक्त मंडल शाहपुरा के सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया। मंडल के सदस्यों ने सपरिवार शामिल होकर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान महादेव की आराधना की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके बाद भगवान शिव का दूध, दही, शहद, पंचामृत एवं जल से अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
अभिषेक के पश्चात सहस्त्रलिंग महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधिवत आरती कर भगवान को भोग अर्पित किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ परिवारों में संस्कार, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। मंडल के सदस्यों ने बताया कि ऐसे सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने के साथ समाज में भाईचारे, सेवा और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।
इस अवसर पर संजय गौड़, सुनील दत्त शर्मा, आशीष भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, अभिषेक त्रिपाठी, अंकित सेन, नीरज सेन, सुनील दाधीच, अभिजीत सोनी, गीत मंडेला, अखिल पोरवाल, अंकुर नौलखा, अजय शर्मा, संदीप जोशी, लोकेंद्र पारीक, अमन ओझा, अमित माहेश्वरी, शिवप्रकाश श्रृंगी, गोल्डी पाराशर, शंकर जाट, कमल चौधरी, सुनील चौधरी, कालूराम धाकड़, मुकेश शर्मा, परमानन्द धोबी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-