भीलवाड़ा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम भीलवाड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय नौलखा ने अपनी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तेरापंथ सभा भवन नागोरी गार्डन में मुनिश्री यशवंत कुमार जी और मुनिश्री मोक्ष कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल और विशिष्ट अतिथि सेंट्रल जोन अध्यक्ष रेखा जैन रहे।
मुनिश्री ने अपने उद्बोधन में गुणात्मक प्रगति पर बल देते हुए बताया कि जीवन में गुणों का बहुत महत्व है। जिस व्यक्ति के पास विशिष्ट गुण होते हैं वे जीवन में कुछ विलक्षण कर जाते हैं और अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं। मुनिश्री ने बीरबल और गौतम स्वामी का उद्धरण देते हुए बताया कि इन्होंने जीवन में विलक्षण प्रतिभा का गुणात्मक उपयोग कर अपना नाम अमर कर लिया। Tpf के बारे में बताते हुए मुनिश्री ने कहा कि यह संस्था तो वैसे ही ca cs advocate, engineer जैसे अलग अलग गुणों वाले प्रोफेशनल्स की खान है यदि उनकी ऊर्जा और गुणों का सकारात्मक उपयोग हो जाए तो समाज हित में काफी कुछ किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि पंकज ओस्तवाल ने बताया कि संस्था 11000 से अधिक सदस्यों वाली संस्था हो चुकी है और अब जरूरत संस्था के सदस्यों को सक्रिय कर समाज हित में आगे बढ़ाने की है।
विशिष्ट अतिथि रेखा जैन ने बताया कि संस्था अब विजन 15000 सदस्यों की ओर देखती है और भीलवाड़ा इस दिशा में मेवाड़ ही नहीं सेंट्रल जोन की एक महत्वपूर्ण ब्रांच है।
ब्रांच अध्यक्ष अजय नौलखा ने समाज और संस्था का धन्यवाद करते हुए अपना विजन बताया कि उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य हर सदस्य तक पुनः पहुंचकर सक्रिय करना, समाज का कोई बच्चा पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित ना रह जाए , उच्च शिक्षा हेतु एक्सपर्ट काउंसलिंग करवाना तथा समाज के लिए लीगल, टैक्सेशन और मेडिकल विषयों के लिए परामर्श “सेकंड ओपिनियन” व्हाट्सएप चैट बोट को घर घर तक पहुंचना रहेगा।
अध्यक्ष अजय नौलखा ने अपनी टीम की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष प्रमोद पितलिया, आशीष राज सिंघवी,शशांक चंडालिया; मंत्री अंकित जैन; कोषाध्यक्ष अंकिता मारू, सह कोषाध्यक्ष शेफाली कोठारी, सहमंत्री स्वीटी नैनावटी, अंकिता कावड़िया और शुभम दक , पूर्व अध्यक्ष सपना कोठारी को बनाया गया। मंच संचालन अंकित जैन और नेहा ओस्तवाल ने किया।
