103 वर्षीय सरजू बाई ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाई अटूट आस्था

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 5 के भाग संख्या 4 स्थित मतदान केंद्र पर 103 वर्षीय जवाहर नगर निवासी सरजू बाई सुवालका ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई।

सरजू बाई अपने पोत्र एडवोकेट मुकेश सुवालका और परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। 103 वर्ष की उम्र में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायी संदेश रहा। उनके इस उत्साह ने यह साबित किया कि लोकतंत्र के पर्व में उम्र बाधा नहीं, बल्कि मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

खबर को शेयर करे :-