प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

खबर को शेयर करे :-

प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना, विधायक कोठारी ने कहा—भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना से विश्व पटल पर बढ़ा भारत का मान

भीलवाड़ा, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम विधायक कार्यालय, नवकार कॉम्प्लेक्स में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पुनर्स्थापना के साथ विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री स्वस्थ रहते हुए राष्ट्र निर्माण और देश को आगे ले जाने के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करते रहें।

विधायक कोठारी ने भगवान देवनारायण को स्मरण करते हुए देवनारायण जयंती की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के लिए भीलवाड़ा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का नया बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। भीलवाड़ा का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता रहेगा।

प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव ‘सेवा ही समर्पण’ के रूप में मनाया जा रहा : चौहान

विवेकानंद केंद्र के प्रदेश संयोजक भगवान सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव देशभर में ‘सेवा ही समर्पण’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा को मिली सफलता के बाद बड़ी संख्या में युवा एवं ऊर्जावान पार्षद चुनकर आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया बोर्ड प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

युवाओं से मोदी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदीप सांखला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को कठोर परिश्रम को लक्ष्य बनाते हुए व्यक्तिवादी सोच से ऊपर उठकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल टाक ने किया, जबकि संगठन गीत कैलाश जीनगर ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर निगम के पूर्व उप महापौर रामनाथ योगी, कन्हैया लाल स्वर्णकार, अनिल दाधीच, भवानी शंकर दुधानी, निरंजना सोनी, आशा रामावत, आनंद चपलोत, देवी लाल गुर्जर, सत्यम शर्मा, भूपेंद्र मोगरा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजय राठी, कमल कोठारी, एडवोकेट राघव आचार्य, पवन लोढ़ा, छीतर मल गैंगट, शरद सिंह चौहान, गणेश प्रजापत, सुभाष बाहेती, सत्यनारायण गूगड़, सुनीता स्वर्णकार, सुलोचना शर्मा, खुशबू शुक्ला, निशा जैन, कविता छिपा, सिद्धार्थ सोनी, फूल चंद झा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, सारथी महेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-