विकसित भारत जन सेवा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह का टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण

विकसित भारत जन सेवा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह का टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण
खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 24 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत दादिया, जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का 25 सितंबर को नगर निगम टाउन हॉल, भीलवाड़ा में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में शुक्रवार, 25 सितंबर को नगर निगम टाउन हॉल में दोपहर 3:30 बजे से विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत दादिया, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के आदेशानुसार कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, भीलवाड़ा तथा संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, भीलवाड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण नगर निगम टाउन हॉल में उपस्थित लोगों के लिए किया जाएगा।

खबर को शेयर करे :-