पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

खबर को शेयर करे :-

फुलिया कलां। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत, भीलवाड़ा (राज.) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सानिध्य में टीम भगत सिंह आर्मी (शहीद भगत सिंह कम्युनिटी) द्वारा यश जैन स्कूल, फुलिया कलां में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।

इस दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्टडी सामग्री देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन, विचार अभिव्यक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टीम भगत सिंह आर्मी ने सभी प्रतिभागियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रहित की भावना विकसित करने के लिए भविष्य में भी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

खबर को शेयर करे :-