वीर माता माणिक कवर राजकीय विद्यालय में विविध साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा,(राजेन्द्र खटीक)| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार “Transformative Tuesdays” कार्यक्रम के अंतर्गत वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शाहपुरा सानिया हाशमी द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या अपराध होने पर तुरंत पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कार्यक्रम में अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा , तालुका सचिव आजाद मोहम्मद , अधिवक्ता दीपक पारीक एवं न्यायालय स्टाफ दशरथ रेगर तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता धोबी व अन्य विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी साझा न करने एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। 220 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड