भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने संभाला पदभार

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। नगर निगम के नव नियुक्त महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने बुधवार को विधि-विधान के साथ अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी और पूर्व महापौर राकेश पाठक सहित भाजपा के कई नेता एवं पार्षद मौजूद रहे।

महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर एवं उपमहापौर ने नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड