राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा में व्यावसायिक शिक्षा के तहत सिक्योरिटी विषय पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

खबर को शेयर करे :-

भीलवाडा 06 अक्टुबर। व्यावसायिक शिक्षा अन्तर्गत संचालित टेªड सिक्युरिटी में गेस्ट लेक्चर के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को सोमवार राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में आमंत्रित किया गया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रोजगारोन्मुखी बनाना है।

कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड से हिमांशु शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा और उनकी पूरी टीम ने आग से बचाव के गुर सिखाए और बच्चों के सवालों के जवाब दिए। टीम ने विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन और सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा फायर टेंडर के माध्यम से लाइव डेमो दिया।

वोकेशनल ट्रेनर हेमंत पाटीदार ने कार्यक्रम का संचालन किया। गेस्ट लेक्चर आयोजन में दिनेश कुमार उपाध्याय, उपप्रधानाचार्य एवं कौशल मित्र ईशाक मोहम्मद रंगरेज, व0अ0  का विशेष सहयोग रहा।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड