न्यायिक अधिकारियों ने सीधे छात्राओं को सिखाया भय मुक्त होकर जीने का अंदाज; किया संवाद
आज स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर भीलवाड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों को सीधे विद्यार्थियों से जोड़ना रहा। आज का विषय था “A Safe Place That Gives Wings to Dreams” (सुरक्षित स्थान, जहाँ सपनों को पंख मिलते हैं)।कार्यक्रम की शुरुआत समस्त अतिथियों का तिलक माल्यार्पण उपरणा पहनाकर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (ADJ-03) श्री पवन कुमार काला रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए, तभी वह अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या में भयमुक्त होकर निःसंकोच अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को स्वच्छता, सुरक्षा, टीम भावना ,अनुशासन बनाए रखने की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी, विधिक सहायता और न्याय प्रणाली से जुड़ी बातें सरल भाषा में समझाईं। बच्चों को सुरक्षित विद्यालय से संबंधित समस्त जानकारियां दीजिए किस प्रकार सुरक्षा होने पर अपनी समस्या आगे तक पहुंचानी है इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी सुनील ने किया।
इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 में अध्यनरत लगभग 450 बालिकाएं और स्टाफ सदस्य मीनाक्षी सुनील, स्नेहलता, शुभम खोईवाल, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। अंत विद्यालय प्राचार्य सुनीता ननकानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
