501 दीपकों से आलोकित हुआ निंबार्क आश्रम

खबर को शेयर करे :-

महाकाल शैली में हुई भगवान परशुराम की महाआरती

महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भीलवाड़ा, 20 अप्रैल। शहर के श्री निंबार्क आश्रम में ‘युवा ब्रह्म शक्ति’ संगठन द्वारा भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में विप्र समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पूरे परिसर में ‘जय परशुराम’ के जयघोष गूंजते रहे।महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम की भव्य महाआरती रही, जिसे उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर आयोजित किया गया। इस विशेष आरती में महिलाओं ने एक साथ 501 दीपक प्रज्वलित किए, जिससे आश्रम परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शंखनाद और भक्ति संगीत के बीच संपन्न हुई इस आरती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम श्री निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हंसा व्यास ने किया।समारोह में महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला अध्यक्ष कमलेश पालीवाल एवं महिला जिला अध्यक्ष सुनीता व्यास के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।इस अवसर पर पूजा शर्मा, ऊषा पारीक, वंदना शर्मा, अंजली शर्मा, अपर्णा ओझा, विनोद ओझा, गोपाल नागर, रवि गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, ओम पारीक, राजेंद्र पारीक, गोपाल सुखवाल, आशीष शर्मा, निलेश पाराशर, अंश शर्मा, माधव शर्मा, राज शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड