दिवाली पर्व की खुशियां छोड़ शिक्षक ने किया रक्तदान, 25वीं बार रक्तदान कर महिला का जीवन बचाने में निभाई अहम भूमिका

खबर को शेयर करे :-



भीलवाड़ा। मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की टीम के सदस्य एवं शिक्षक सुरेश बछापरिया ने दिवाली पर्व की खुशियों को पीछे छोड़ आकस्मिक रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए रक्तदान कर सराहनीय उदाहरण पेश किया।
सोमवती अमावस्या के दिन महात्मा गांधी ब्लड सेंटर, भीलवाड़ा में A+ve रक्त समूह की कमी की जानकारी मिलने पर शिक्षक सुरेश बछापरिया बिना देर किए महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे और अपने जीवन का 25वां रक्तदान किया। उनके द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद महिला नीतू पत्नी मुकेश अग्रवाल को दिया गया, जिससे उन्हें उपचार के लिए आवश्यक रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिली।
कोली समाज विकास ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि सुरेश बछापरिया का यह कदम समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला है। त्योहार के अवसर पर अपनी खुशियों से पहले किसी जरूरतमंद की जिंदगी को प्राथमिकता देना वास्तव में अनुकरणीय कार्य है।
इस सराहनीय सेवा कार्य के लिए समाजजनों एवं ब्लड बैंक प्रशासन ने सुरेश बछापरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका 25वीं बार रक्तदान करना युवाओं और आमजन के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर ब्लड बैंक में डॉ. प्रतिभा, डॉ. मानसी, रक्तदान शिविर प्रभारी अर्पित सहित ब्लड बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर प्रसार टाइम्स
खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड