आने वाले दो दिनों में दो कुर्सियां, विधानसभा चुनावों की बिछेगी बिसात

खबर को शेयर करे :-

जहाजपुर से कांग्रेस की सीता देवी गुर्जर व खजूरी से मनीषा मीणा का प्रधान बनना तय

जहाजपुर। जहाजपुर और खजूरी की सियासत में अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पंचायत समिति के सबसे बड़े दो पदों प्रधान और उप-प्रधान के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। अब गांवों की चौपाल से लेकर चाय की थड़ी तक एक ही चर्चा है। इस बार प्रधान की कुर्सी किसके हिस्से आएगी?

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 27 नवम्बर प्रधान का फैसला 28 नवम्बर उप-प्रधान का फैसला
दोनों दिन बैठक सुबह ठीक 10 बजे पंचायत समिति जहाजपुर व खजूरी में होगी।

चुनाव का पूरा टाइम-टेबल, एक नजर में

सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे, सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का मौका, दोपहर 1 बजे के बाद चुनाव लड़ने वालों की फाइनल लिस्ट और चुनाव चिन्ह का आवंटन
दोपहर 3 से 5 बजे तक जरूरत पड़ी तो मतदान ओर मतदान के तुरंत बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा

क्यों खास है यह चुनाव?

इस बार का चुनाव सिर्फ कुर्सी का नहीं, साख का चुनाव माना जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव कि राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। प्रधान पद के लिए 27 तारीख को जो तस्वीर साफ होगी, वही 28 तारीख को उप-प्रधान के समीकरण तय करेगी।

दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस पार्टी के प्रधान बैठना लगभग तय माना जा रहा है जहाजपुर पंचायत समिति से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की माता सीता देवी गुर्जर व खजूरी से धीरज गुर्जर के नजदीकी सिपहसालार बाबूलाल मीणा की पुत्रवधू मनीषा मीणा का प्रधान बनना तय माना जा रहा है। 27 और 28 नवम्बर जहाजपुर और खजूरी की राजनीति के दो सबसे बड़े दिन।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड