भीलवाड़ा, 26 सितंबर। कोली समाज नवयुवक मंडल, होली के ठान, भीलवाड़ा की ओर से शनिवार को पंचायती नोहरा परिसर में बालभोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक सहभागिता, संस्कार, आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कोली समाज विकास एवं शोध-साहित्य समिति, भीलवाड़ा के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं की ओर से कोली समाज नवयुवक मंडल के प्रमुख गणेश लाल बछापरिया, सोहन जी, पप्पू कोली एवं सुरेश कोली का केसरिया साफा पहनाकर सम्मान किया गया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
वहीं नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी के कन्हैयालाल, सियाराम, ओमप्रकाश, कैलाश, राजू, शांतिलाल, देवीलाल, प्रकाश, लाला, हरिओम एवं लक्ष्मण रोदिया का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम के नवनिर्वाचित वार्ड नंबर 53 के पार्षद रमेश चंद्र कोली, पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद खोरवाल सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
कोली समाज विकास एवं शोध-साहित्य समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सुनारिया, महासचिव रवि कुमार कोली, उपाध्यक्ष एडवोकेट पूषालाल फतेहपुरिया एवं कोषाध्यक्ष फतेह लाल कोली सहित रोशन, चेतन, बंटी, दिनेश, गणपत, गोपाल, सुंदर, भंवरलाल, भेरूलाल, सोहन, कैलाश, मुकेश, अमृतलाल, डूंगरमल एवं राजेश तलाया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इसके अलावा कोली समाज विकास एवं सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र फतेहपुरिया, सचिव डूंगरमल लोरवाडिया, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार बोथेडिया तथा भंवरलाल बोथेडिया सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समाजबंधुओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को समाज की परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने के साथ उनमें आपसी सहयोग एवं सामूहिकता की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। साथ ही समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।
बालभोग कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी स्नेह, सहयोग, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
