महेश नवमी महोत्सव: वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आरकेआरसी पंचमुखी और शास्त्री नगर फाइनल में

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा एवं आरकेआरसी व्यास नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के सटीक निशाने, तेज प्रतिक्रियाएं और उत्कृष्ट टीम वर्क आकर्षण का केंद्र रहे।

मैदान में रोमांचक मुकाबलों के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में कृष्ण गोपाल सोडाणी, कमलेश लाठी, रामपाल असावा, मुकेश बहेड़िया, अनूप समदानी, रूपलाल गगरानी, प्रशांत समदानी, पंकज समदानी, दिलीप कोगटा, नरेंद्र डाड एवं दिनेश राठी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

प्रातःकालीन सत्र में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरकेआरसी पंचमुखी और पथिक नगर टाइटन आमने-सामने रहे, जिसमें आरकेआरसी पंचमुखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शास्त्री नगर और पुराना शहर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में शास्त्री नगर टीम विजेता रही और उसने भी फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया। आयोजन समिति के अनुसार महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन लगातार जारी है, जिसमें समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड