अजमेर विद्युत वितरण निगम में लंबे सेवाकाल के बाद हुए सेवानिवृत्त, नए जीवन की शुरुआत पर जताया सम्मान
भीलवाड़ा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, भीलवाड़ा के कार्यालय सहायक अभियंता कार्यालय में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे रामचंद्र मूंदड़ा के सेवानिवृत्त होने पर इंडियन ट्रिनिटी परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर इंडियन ट्रिनिटी परिवार के सदस्यों ने मूंदड़ा को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत पर उन्हें बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय भविष्य की मंगलकामना की।
समारोह में इंडियन ट्रिनिटी परिवार के मुखिया एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर गजानंद बोहरा, मुख्य संगठन मंत्री डिम्पल आर., धनपाल राकेश शर्मा, महिला प्रमुख निशा, मुख्य वक्ता सागर व्यास तथा संगठन सदस्य राहुल शर्मा एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे।
इंडियन ट्रिनिटी परिवार के सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी व्यक्ति के जीवन की सेवाओं का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों और नई संभावनाओं से भरी एक नई शुरुआत है। उन्होंने रामचंद्र मूंदड़ा के आगामी जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
