उद्योगपतियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने साझा की दीपावली की खुशियां, दिखी शहर की एकजुटता
भीलवाड़ा। दीपावली के पावन पर्व पर शहर के औद्योगिक, व्यापारिक एवं सामाजिक जगत को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से सोमवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आत्मीय मुलाकातों, शुभकामनाओं और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच शहर की एकजुटता देखने को मिली।
कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर मेवाड़ चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आरसी लोढ़ा, उपाध्यक्ष योगेश लढ्ढा, मानद महासचिव आरके जैन एवं संयुक्त सचिव एनके जैन ने अतिथियों और चेम्बर सदस्यों का स्वागत किया।
समारोह में चेम्बर के पूर्वाध्यक्ष डॉ. एसएन मोदानी, डॉ. पीएम बेसवाल, जेसी लढ्ढा, वीके सोडाणी, दिनेश नौलखा, डीपी मंगल तथा पूर्व मानद महासचिव एसपी नाथानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा एनके बहेड़िया, वरुण लढ्ढा, नितिन नौलखा, करण सिंह रांका, विनोद मानसिंहका, सुमित जागेटिया, अतुल सोमाणी, कमल मोदी, पीआर तोतला, राजीव मुखीजा, अशोक शर्मा एवं एसके जैन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम में बैंकर्स क्लब, टेक्सटाइल एजेंट एसोसिएशन, टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन, ऑटोमोबाइल्स मशीनरी डीलर्स एसोसिएशन, दी क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन तथा सीए-सीएस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
समारोह ने शहर के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

